{"_id":"62740bc12019d346c74c9651","slug":"deputy-director-inspected-the-schools-and-checked-the-reading-material-una-news-sml4077935115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिदेशक ने स्कूलों में निरीक्षण कर जांची पठन-पाठन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिदेशक ने स्कूलों में निरीक्षण कर जांची पठन-पाठन सामग्री
विज्ञापन
ऊना जिला के एक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने और बंद करने के समय में बदलाव किया गया है। नई समयसारिणी और अन्य चीजों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक देवेंद्र चंदेल ने वीरवार को प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद किया।
उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने वीरवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड्ड, चताड़ा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चताड़ा महादेव, राजकीय प्राथमिक पाठशाला टब्बा और राजकीय माध्यमिक पाठशाला टब्बा शिक्षा खंड ऊना में वीरवार को औचक निरीक्षण किया। उप-निदेशक ने इन स्कूलों में जाकर अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर को जांचा। इसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति भी जांची। निरीक्षण में उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने स्कूल में पेयजल, शौचालय का निरीक्षण किया साथ ही पठन-पाठन सामग्री की भी जांच की।
निरीक्षण में एक स्कूल में सफाई व्यवस्था में कमी सामने आई। इस पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप-निदेशक ने अध्यापकों की समस्याओं को सुना और निपटारे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
देवेंद्र चंदेल ने पहले की तरह सभी अध्यापकों को पूरी लग्न और मेहनत से बच्चों को पढ़ाने का कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान की पूर्ति की जा सके। चंदेल ने कहा कि जिले में अन्य पाठशालाओं में भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।