फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Director inspected the annual examinations in Ghanari

Una News: उप निदेशक ने घनारी में वार्षिक परीक्षाओं का किया निरीक्षण

Wed, 19 Mar 2025 08:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director inspected the annual examinations in Ghanari
घनारी (ऊना)। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में जारी वार्षिक परीक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा भवन के प्रबंधों का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानाचार्य ललित मोहन और स्कूल स्टाफ द्वारा नकल के खिलाफ अपनाई गई जीरो टोलरेंस नीति की सराहना की।उन्होंने ने कहा कि शिक्षा विभाग पूरे जिला ऊना में विशेष टीमें बनाकर परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित कर रहा है। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने स्कूल की अनुशासन प्रिय परंपराओं और 2008 से बिना नकल के विद्यार्थियों द्वारा मेरिट में स्थान हासिल करने की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगा और शैक्षणिक सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा। निरीक्षण के दौरान प्रवक्ता संजीव कुमार (गणित), अधीक्षक पवन शर्मा, डॉ. गुरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, सतीश कालिया, डीपीई संजीव कुमार, अरुण कुमार, कमल कुमार सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed