फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Director inspected Nahiryan School

Una News: उपनिदेशक ने नैहिरयां स्कूल का किया निरीक्षण

Sun, 07 Dec 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director inspected Nahiryan School
प्राथमिक स्कूल के बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा उप निदेशक स्कूल माध
स्कूलों को दिए आपस में संसाधन साझा करने के निर्देश
विज्ञापन

बोले, एक स्कूल के शिक्षक दूसरे स्कूल के बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर पढ़ाएं
उपनिदेशक ने बच्चों से किया सीधा संवाद, पुस्तक संबंधी प्रश्न पूछे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उच्चतर शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक अनिल तक्खी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां का नियमित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सुबह की सभा में बच्चों ने अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जबकि उनका शैक्षणिक प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा।

इसके साथ ही डिप्टी डायरेक्टर ने प्राथमिक पाठशाला नैहरियां का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उत्साहपूर्वक पुस्तक संबंधी प्रश्न पूछे। तक्खी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों का आत्मविश्वास अत्यंत प्रभावशाली है और वे किसी भी क्षेत्र में निजी स्कूलों के बच्चों से कम नहीं हैं। केवल उनकी छिपी प्रतिभा और क्षमता को निखारने की आवश्यकता है, जिसके लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। दोनों स्कूल आपस में संसाधन साझा करते हैं, जैसे खेलकूद का मैदान, लाइब्रेरी, वाद्य यंत्र और कंप्यूटर लैब, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और समृद्ध बनाया जा सके। आवश्यकता पड़ने पर एक स्कूल दूसरे स्कूल से शिक्षक लेकर शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चला सकता है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed