फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Commissioner tested the knowledge of girls in girls school

Una News: उपायुक्त ने कन्या स्कूल में परखा बच्चियों का ज्ञान

Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner tested the knowledge of girls in girls school
डीसी ऊना जतिन लाल कन्या स्कूल में दौरा करते हुए। संस्थान
अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत जतिल लाल ने कन्या स्कूल में बच्चों को पढ़ाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत मंगलवार को डेढ घंटे कन्या स्कूल ऊना के बच्चों को पढ़ाया। उपायुक्त ने छठी कक्षा के बच्चों से गणित के सवाल पूछे। दसवीं कक्षा के बच्चों से प्रस्तावना से संबंधित सवाल पूछे। इसके अलावा जमा दो कक्षा के बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने सहित जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त डेढ़ घंटे तक स्कूल में रहे और उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। वहीं, मिड-डे-मील व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जतिन लाल मंगलवार सवा 12 बजे कन्या स्कूल ऊना में पहुंचे। सबसे पहले छठी कक्षा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने छठी कक्षा की बच्चियों से गणित के सवाल हल करवाकर देखे। इसके बाद उपायुक्त दसवीं कक्षा में गए। जहां पर उन्होंने स्कूली छात्राओं से प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न किए। उन्होंने बच्चों को प्रस्तावना से संबंधित जानकारी भी दी।
उपायुक्त ने बच्चों से कहा कि अगली बार जब वह कक्षा लगाने आएंगे तो प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न पूछेंगे, इसलिए अगली बार पढ़कर आना। इसके बाद उपायुक्त जमा दो कक्षा में पहुंचे। जहां पर इंग्लिश की क्लास चल रही थी। उपायुक्त ने बच्चों से सबसे पहले परिचय किया। उन्होंने जमा दो कक्षा की छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा के साथ स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में कुछ मरम्मत की आवश्यकता है। जल्द स्कूल में मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने मिड-डे-मील व्यवस्था को जांचा। उन्होंने कहा कि बच्चों को दोपहर के समय दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि जिला प्रशासन ने अपना विद्यालय योजना की शुरुआत की है। कुल 47 अधिकारियों ने 47 स्कूल गोद लिए है। जहां अधिकारी सप्ताह में एक बार कक्षा लगाएंगे। मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल ने इसका शुभारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed