फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Department failed to get rid of encroachment from government place

Una News: सरकारी जगह से कब्जा छुड़वाने में विभाग नाकाम

Wed, 04 Jan 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Department failed to get rid of encroachment from government place
अंब के बीजापुर में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा न हटने को लेकर रोष जताते स्थानीय ग्रामीण। संवाद - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत आते गांव कटौहड़ कलां महाल बीजापुर में लगभग 36 कनाल सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा संबंधित सरकारी विभाग नहीं छुड़वा पाया है। हालांकि विभागीय निशानदेही में जमीन सरकारी निकली है। इसके बावजूद कब्जा न हटने पर स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

उप प्रधान कटौहड कलां तरसेम लाल, वार्ड पंच कांता देवी, प्रकाश चंद, मिल्खी राम, संदीप कुमार, गुरवचन चंद, सीता राम, अर्जुन कुमार, अजय कुमार, दर्शना देवी, सुजाता देवी, सोमा देवी, निर्मला देवी, रिंपी देवी, सोमा देवी, भावना ने बताया कि पूर्व में कुछ लोगों का अवैध कब्जा होने के बारे में पता चलने पर ग्रामीणों ने एक शिकायत पत्र के माध्यम से तहसीलदार अंब को इस भूमि की निशानदेही करने के बारे में लिखा था।
विज्ञापन

इस पर तहसीलदार अंब प्रेम धीमान ने कानूनगो और पटवारी को मौके की निशानदेही के बारे में आदेश जारी किए। कानूनगो और पटवारी ने मौके पर जाकर करीब 36 कनाल भूमि की निशानदेही की। ग्रामीणों ने बताया कि निशानदेही में पांच खसरा नंबरों पर सरकारी भूमि पर फसल बीजी हुई निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अवैध कब्जाधारकों को हिदायत दी गई कि एक माह के भीतर कब्जा छोड़ दें। इस पर सभी अवैध कब्जाधारियों ने सहमति जताई, लेकिन सहमति पत्र पर एक व्यक्ति ने हस्ताक्षर नहीं किए और न ही मौके पर कोई न्यायालय का आदेश दिखाया गया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त व्यक्ति ने कब्जा भी नहीं छोड़ा है। लोगों के आने जाने का रास्ता भी उक्त व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार फील्ड कानूनगो की रिपोर्ट चार जून 2022 को तहसीलदार अंब को पेश की गई, जिस पर तहसीलदार ने नौ जुलाई 2022 को फैसला सुनाया है। बावजूद इसके कब्जा नहीं छोड़ा गया और न ही विभाग इस पर कोई संज्ञान ले रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मामला ध्यान में है। इस पर जल्द नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-प्रेम धीमान, तहसीलदार अंब
मामले को लेकर कई बार तहसीलदार अंब को उचित कार्रवाई के लिए कहा गया है, परंतु फिर भी अगर अवैध कब्जा नहीं छुड़वाया जा रहा तो इस बारे में फिर बात की जाएगी।
-जोगिंद्र पटियाल, जिला राजस्व अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed