फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to approve Una-Chandigarh Rapid Rail Project

Una News: ऊना-चंडीगढ़ रैपिड रेल परियोजना को मंज़ूरी देने की मांग

Sat, 23 Aug 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Demand to approve Una-Chandigarh Rapid Rail Project
थानाकलां (ऊना)। भाजपा युवा नेता अरुण कौशल ने ऊना और चंडीगढ़ के बीच क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को मांग पत्र सौंपा। अरुण कौशल ने कहा कि यदि ऊना-चंडीगढ़ रैपिड रेल परियोजना को मंज़ूरी मिलती है तो इसका लाभ केवल ऊना ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को भी मिलेगा। इससे जहां लोगों का सफर आसान और समय की बचत होगी, वहीं रोज़गार और व्यापारिक अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अनेक ज़िलों से लोग रोजगार और शिक्षा के लिए चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में जाते हैं। ऐसे में तेज और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी। साथ ही इस परियोजना से हिमाचल प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पहुंच सरल हो जाएगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed