फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   demand for revolver

वन कर्मियों को मिले रिवाल्वर व बंदूक

Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
demand for revolver

हरोली के गोंदुपर जयचंद में गुप्त सूचना पर छापेमारी करने दौरान वन विभाग की टीम पर हुए हमले के बाद वन कर्मचारी संघ ने आवाज बुलंद कर दी है। वन परिक्षेत्रित कर्मचारी संघ ऊना मंडल ने अध्यक्ष रोहित धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से वन विभाग में रेंज स्तर पर विशेष कर सीमावर्ती जिलों के वन मंडलों में प्रत्येक रेंज में हूटर के साथ पेट्रोलिंग वाहन की व्यवस्था की मांग रखी है।

विज्ञापन


इसके अलावा सीमावर्ती रेंज में रिवाल्वर व बंदूक उपलब्ध करवाई जाए। संघ ने कहा कि बीते दिनों गोंदपुर जयंचद में वन टीम पर हमला हुआ, लेकिन घटना के दौरान निहत्थे कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। वनकाटुओं के इस दुस्साहस की पूरे जिला में भत्र्सना की जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। संघ ने इस मामले में जुड़े अन्य सभी आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे करने की मांग की है। इस मौके पर देहरा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गुरचरण, अजय, कपिल, रणजीत, विनोद, रविंद्र, सुनील, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed