फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   demand for rail

हिमाचल में रेल विस्तार को लेकर आवाज बुलंद

Mon, 16 Jan 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
demand for rail

हिमाचल की रेल मांगों को लेकर बजट से पहले ही आवाज बुलंद होने लगी है। रेल मसलों की पैरवी करने वाले ऊना जनहित मोर्चा ने प्रदेश के रेल प्रोजेक्टों के लिए केंद्र से मदद मांगी है। सोमवार को ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने जारी बयान में कहा कि रेल मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश के सभी सांसदों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेल मांगों पर गत वर्षों में मोदी सरकार ने प्रदेश को काफी मदद दी है, लेकिन इन परियोजनाओं को समयबद्ध खत्म करने के लिए एकमुश्त बजट का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंडी दौरे के दौरान नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लटके काम का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि अभी यह रेल लाइन अंब तक ही पहुुंची है। यह दौलतपुर पहुंचने के करीब है। इसे तलवाड़ा तक पहुंचने के लिए अधिक बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के लिए विशेष घोषणा होनी चाहिए। इसके तहत अंब से चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, बाबा बालक नाथ तक रेल मार्ग को जोड़ा जाना चाहिए। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में एक मात्र बड़ी लाइन ऊना की है, जिस पर अधिक ट्रेन चलाने के लिए प्रयास होने चाहिए और ऊना रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफॉर्म का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नंगल से सहारनपुर चलने वाली ट्रेन को अंब से चलाया जाना चाहिए। वहीं नंगल-कोलकाता ट्रेन ऊना से चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में खड़े होने वाले गरीब रथ को ऊना तक बढ़ाया जाना चाहिए। हरिद्वार तक ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय को प्रयास करने चाहिए। डेरा बाबा रुद्रानंद में रेलवे हॉल्ट बनाया जाना चाहिए। वहीं, ऊना से अंब तक विद्युतीकरण का कार्य तेजी से होना चाहिए, जबकि अंब में वाशिंग सेंटर खोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन पर दो शिफ्टों में आरक्षण की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रेलवे कंप्यूटर में पांच मिनट का दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नंगल से जैजो तक रेल लाइन का सर्वे किया जाना चाहिए, जिससे यह औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से जुड़कर ऊना तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय हिमाचल की मांगों को गंभीरता से लेकर इस पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed