फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for opening of Patwar-Kanungo Circle in Kutlahad

Una News: कुटलैहड़ में पटवार-कानूगो सर्किल खोलने की मांग

Sun, 15 Mar 2026 04:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for opening of Patwar-Kanungo Circle in Kutlahad
मंत्री जगत सिंह को विधायक विवेक शर्मा ने सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के बंगाणा दौरे के दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने रेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।
विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ती आबादी को देखते हुए यहां नए पटवार और कानूगो सर्किल स्थापित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोगों को राजस्व कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों में जाना पड़ता है। नए सर्किल बनने से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। विधायक ने क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

दौरे के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने खंड विकास कार्यालय बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत कथोह और डुमखर का दौरा कर वहां चल रहे शिवा प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, थाना प्रभारी रोहित चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed