फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deliberated on preparations for the Under-19 Hammer Ball Championship.

Una News: अंडर-19 हैमर बाल चैंपियनशिप की तैयारियों पर किया मंथन

Tue, 23 Jun 2026 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Jun 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on preparations for the Under-19 Hammer Ball Championship.
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के निजी होटल में हैमर बाल संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान में आयोजित होने वाली तीसरी अंडर-19 हैमर बाल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। हैमर बाल एसोसिएशन के महासचिव जगदीश सहोता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 टीम का चयन 10 जुलाई तक कर दिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व पर्याप्त प्रशिक्षण एवं तैयारी का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता के आधार पर की जाएगी। इसमें प्रदेश भर से उभरते हुए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने सभी जिला इकाइयों से समय पर खिलाड़ियों का विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। बैठक में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर, यात्रा व्यवस्था तथा अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed