{"_id":"687cf7aff0b52073a40a4978","slug":"deepak-soni-honored-for-contribution-to-folk-singing-una-news-c-93-1-una1002-159789-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दीपक सोनी को लोकगायन में योगदान के लिए सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दीपक सोनी को लोकगायन में योगदान के लिए सम्मान
विज्ञापन
गायन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पंजोआ गांव लाडोली के युवा लोकगायक दीपक सोनी को उनकी मधुर आवाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए इंजीनियर राम पाल ने एक सांस्कृतिक समारोह में शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य व्यक्ति और संगीत प्रेमी शामिल हुए।राम पाल ने कहा कि दीपक जैसे युवा गांव और संस्कृति की पहचान हैं। दीपक ने आयोजकों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए इसे अपनी प्रेरणा बताया और लोकगायन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में दीपक ने लोकप्रिय लोकगीत प्रस्तुत किए, जिनका सभी ने तालियों से स्वागत किया। समारोह का समापन सांस्कृतिक उत्साह के साथ हुआ।