{"_id":"58f967f4150288a7ebba7a9a542d7db1","slug":"death-of-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के झलेड़ा स्थित एक पोल्ट्रीफार्म में दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान बबली पुत्री विनिता निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। परिवार मूलत: झारखंड का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची के गले में टॉफी अटक जाने के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक झारखंड निवासी विनिता काफी लंबे समय से झलेड़ा के एक पोल्ट्रीफार्म में काम कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। हर दिन की तरह बुधवार को भी पोल्ट्री फार्म में वह काम कर रही थी कि अचानक उसकी दो वर्षीय बेटी बबली जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उपचार के लिए उसे ऊना अस्पताल ले लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनिता ने बताया कि बबली को टॉफी खाने के लिए दी गई थी, शायद खाते वक्त उसके गले में अटक गई। बच्ची की मौत पर मां सुध-बुध खो बैठी और चीख चीख कर चिकित्सकों से बच्ची को बचाने की गुहार लगा रही थी। इसी बीच अस्पताल में सासण में हुए हादसे की अफरा-तफरी मची हुई थी। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि बच्ची का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन