फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   dc meeting in una

डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले में श्रद्धालुओं को देंगे बेहतर सुविधाएं: डीसी

Thu, 14 Jan 2021 06:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
dc meeting in una
डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : डीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेला-2021 की तैयारियों के संबंध में वीरवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जायजा लिया। उपायुक्त राघव शर्मा ने मेले के दौरान कोविड दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के मास्क पहनने, उचित दूरी के नियम की अनुपालना और उन्हें सैनिटाइज करने की व्यवस्था के संबंध में बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से कोविड दिशा-निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। इसके उपरांत डीसी राघव शर्मा ने मेले के दौरान ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा, मंजी साहिब गुरुद्वारा, कुजा सर गुरुद्वारा, अजीत दरबार और चरण गंगा में श्रद्धालुओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। राघव शर्मा ने पार्किंग के लिए चिन्हित स्थानों, श्रद्धालुओं के आने-जाने व साफ-सफाई के लिए की जाने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में भी एसपी अर्जित सेन ठाकुर के साथ विस्तार से चर्चा की। डीसी और एसपी ने मेले में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने-खाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि होली मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने दोसड़का बैरियर के साथ ज्वार से भारी वाहनों की एंट्री तथा पार्किंग का संयुक्त निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीडीओ अंब अभिषेक मित्तल को मेले में आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए एक अतिरिक्त जगह तलाशने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी विनोद कुमार धीमान, बीडीओ अंब अभिषेक मित्तल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed