फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC lashes out at BDO immediately upon returning from leave; reprimands him after seeing an incomplete report.

Una News: छुट्टी से लौटते ही बीडीओ पर बरसे डीसी, अधूरी रिपोर्ट देख लगाई फटकार

Thu, 15 Oct 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
DC lashes out at BDO immediately upon returning from leave; reprimands him after seeing an incomplete report.
ऊना। छुट्टी से लौटते ही उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार और अधिकारियों की अधूरी तैयारियों पर सख्त रुख अपनाया। ऊना में आयोजित ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जब अधूरी रिपोर्ट लेकर पहुंचे तो उपायुक्त ने उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि स्थिति यह थी कि जिन योजनाओं को आसानी से पूरा किया जा सकता था, वे भी अधूरी पड़ी थीं। इस पर उपायुक्त ने दो टूक चेतावनी दी कि अगली बैठक में आधी-अधूरी तैयारी के साथ पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली, समय की पाबंदी और प्रस्तुतिकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए योजनाओं की प्रगति से जुड़े आंकड़ों में स्पष्टता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक महज औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट विश्लेषण के साथ बैठक में पहुंचना होगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


14,767 का लक्ष्य, 13,456 बीपीएल परिवार किए चिह्नित
जिले में 14,767 के लक्ष्य के मुकाबले 13,456 बीपीएल परिवार चिह्नित किए गए हैं। नौवां चरण और पांचों विकास खंडों में संवाद पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना में 11,531 के लक्ष्य के मुकाबले 11,491 परिवारों की सीडिंग हुई। बैंक खाता सीडिंग में 11,916 के लक्ष्य के मुकाबले 11,531 परिवार शामिल हुए। वीबी-जीरामजी परियोजना में जरूरत के अनुसार रोजगार देने के निर्देश दिए। श्रमिकों की ई-केवाईसी 96.66 प्रतिशत पूरी हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, परियोजना अधिकारी रमनवीर चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, बीडीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed