{"_id":"61aa5dfec5e59068eb123d56","slug":"dc-give-six-lakhs-rupees-to-raipur-sahoda-cow-shed-in-una-una-news-sml392277857","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर सहोड़ा गोसदन को डीसी ऊना ने दिए छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर सहोड़ा गोसदन को डीसी ऊना ने दिए छह लाख
विज्ञापन
dc give six lakhs rupees to raipur sahoda cow shed in una
मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा के गोसदन को डीसी राघव शर्मा ने छह लाख की राशि जारी कर दी है। इस धनराशि से गोसदन के विस्तार का कार्य किया जाएगा। अभी तक इस गोसदन में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिस कारण न केवल गोपालकों को रहने और शौच आदि की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि स्थानीय गोसदन के संचालकों को भी कई दिक्कतें हो रही हैं।
संचालकों ने डीसी से मांग उठाई थी कि साथ लगती सरकारी जमीन गोसदन के नाम की जाए, जिससे इस गोसदन को एक आदर्श गोसदन के रूप में तैयार किया जा सके। स्थानीय गोसदन में वर्तमान में करीब 65 गायों और गोवंश को रखा गया है। डीसी राघव शर्मा की ओर से जारी की गई छह लाख की धनराशि से गोसदन में शेड निर्माण, ग्वालों के लिए आवास सुविधा और प्रबंध समिति के लिए कार्यालय का निर्माण किए जाने की योजना है।
डीसी राघव शर्मा ने नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा और संतोषगढ़ नगर परिषद के साथ लगते छत्रपुर गांव में बने गोसदनों के निरीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम को निर्देश दिए कि वह व्यक्तिगत रूप से इन गोसदनों का निरीक्षण करें और उन्हें आज तक क्यों चालू नहीं किया जा सका है, इसकी जानकारी हासिल करें। स्थानीय गोसदन के प्रधान छोटूराम सहोड़, पूर्व प्रधान रोशन लाल सहोड़, रविंद्र, राकेश द्विवेदी, मास्टर कृष्णदेव शर्मा, बोधराज, श्याम मुरारी, संजीव कुमार, अंकित शर्मा समेत कई अन्य लोग ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग उठाई है कि गोमाता की रक्षा एवं सेवा के लिए साथ लगती भूमि को गोसदन के नाम किया जाना चाहिए।