{"_id":"68cda9ece27d71ca54093e58","slug":"daulatpur-hospital-sees-a-rush-of-women-seeking-treatment-una-news-c-93-1-una1002-165982-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर अस्पताल में इलाज के लिए महिलाओं की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर अस्पताल में इलाज के लिए महिलाओं की रही भीड़
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में ईलाज के लिए अपनी वारी का इंतजार करते हुए मरीज।संवाद
मरीज सीजन संबंधी बीमारियों खांसी, जुकाम, बुखार से पाए गए पीड़ित
महिलाएं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पंजीकरण करवाती आईं नजर
लाइव रिपोर्ट
समय 11 बजे
संजीव पराशर
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक में शुक्रवार सुबह से ही इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, जबकि बुजुर्गों और बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। सुबह 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों की संख्या 75 तक पहुंच गई थी, जिनमें अधिकतर खांसी, जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए।
डॉक्टर अपनी-अपनी ओपीडी में मरीजों की जांच और उपचार में व्यस्त नजर आए। वहीं अस्पताल के मुख्य द्वार पर तैनात आशा और चीफ फार्मासिस्ट स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार अभियान के तहत इलाज के लिए पहुंच रहीं महिलाओं का पंजीकरण कर रही थीं।
इलाज के लिए पहुंची पिरथीपुर की अनामिका, फतेहपुर की उषा, डंगोह की सुदेश, रायपुर की रजनी और जोह की रमा देवी ने बताया कि उन्होंने सुबह 10 बजे पंजीकरण करवा लिया था और मात्र आधे घंटे के भीतर उनका चेकअप भी हो गया। अभियान के तहत उनका निःशुल्क पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
दोपहर 1 बजे तक मरीजों की संख्या घटने के बजाय लगातार बढ़ती रही और ओपीडी का आंकड़ा 201 तक पहुंच गया। इनमें अधिकतर पुराने मरीज नियमित इलाज के लिए आए थे, जबकि नए मरीजों में खांसी, बुखार और जोड़ों के दर्द के रोगी ज्यादा थे। इसके अलावा ओपीडी में ज्यादा संख्या उन महिलाओं की थी, जिन का पंजीकरण सशक्त नारी स्वस्थ परिवार के तहत हुई थी। विभाग के कर्मी उनका पूरा नाम गांव व उनका फोन नंबर तक ले रहे थे और उनका पूरा पंजीकरण और उनके रोग संबंधी स्वास्थ्य जांच भी बिल्कुल फ्री की जा रही थी। करीब 55 महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर आयोजित किया जा रहा।