फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Daulatpur College starts online admission process for new academic session

Una News: दौलतपुर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू

Thu, 12 Jun 2025 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Daulatpur College starts online admission process for new academic session
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न कोर्सों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक आवेदन किया है। अब तक बीसीए में 126, बीबीए में 53, पीजीडीसीए में 2, बीएससी नॉन-मेडिकल में 24, मेडिकल में 6, बीए में 23 और बीकॉम में 21 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कहोल ने बताया कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। साथ ही मार्गदर्शन के लिए कॉलेज स्तर पर सहायता केंद्र भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। बताया कि बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की मेरिट आधारित पहली सूची 14 जून, दूसरी सूची 18 जून और तीसरी सूची 20 जून को कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। संबंधित विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि सूची में नाम आने की स्थिति में वे समय पर ऑनलाइन फीस जमा करवाएं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समयबद्ध प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है ताकि दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed