फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Data of children not vaccinated against covid sought

कोविड टीका न लगाने वालो बच्चों का डाटा शिक्षा विभाग से तलब

Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Data of children not vaccinated against covid sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में कोविड टीकाकरण से छूटे किशोरों और बच्चों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए शिक्षा विभाग से विद्यालयों में टीकाकरण न करवाने वाले बच्चों को ब्यौरा मांगा है। शिक्षा विभाग ने भी निर्देश मिलने के बाद जिले के स्कूलों से जल्द से जल्द संबंधित जानकारी साझा करने के आदेश दिए हैं।
कोरोना से बचाव के लिए जहां एक तरफ सरकार बच्चों से लेकर बुजुर्गों का टीकाकारण किया जा रहा है। ऐसे में जिले में अभी भी कुछ बच्चे और किशोर बचे हैं, जिन्हें अभी तक टीका नहीं लग पाया है। 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को टीका लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण शिविरों का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि जिला प्रशासन की तरफ से 12 से 14 साल की उम्र के 26,103 बच्चों का टीकाकरण कर कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अभी तक करीब 18,000 बच्चों को पहली डोज लगी है। ऐसे में लक्ष्य को पूरा करना स्वास्थ्य विभाग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अब जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अब शिक्षा विभाग ने भी विद्यालयों से जल्द टीका न लगवाने वाले विद्यार्थियों की पहचान करने और उनकी पूरी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने कहा कि टीकाकारण से छूटे बच्चों की जानकारी हासिल की जा रही है। इसके लिए विशेष टीकाकरण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

पांच से 12 साल के बच्चों का डाटा भी लिया जा रहा
जिले में सरकार के निर्देश मिलने के बाद पांच से 12 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकारण किया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर और शिक्षा विभाग से मिलकर डाटा तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 20 मई तक लाभार्थी बच्चों का डाटा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed