{"_id":"6798d20383821ad1cf08e055","slug":"danger-of-accident-due-to-twigs-and-dry-trees-on-gagret-daulatpur-road-una-news-c-93-1-una1002-144483-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट-दौलतपुर सड़क पर टहनियों और सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट-दौलतपुर सड़क पर टहनियों और सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा
विज्ञापन
कई बड़े वाहन आए टहनियों की चपेट में
पीडब्ल्यूडी और वन विभाग एक दूसरे पर थोप रहे जिम्मेवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट-दौलतपुर सड़क के किनारे पेड़ों की बड़ी टहनियों और सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा बना हुआ है। विशेषकर बड़े वाहनों से टहनियां टकराने से दुर्घटनाओं का खतरा अधिक है। इस सड़क पर कई जगह सालों पुराने पेड़ सूख चुके हैं। कई पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां बीच सड़क तक जा पहुंची हैं, जो कई बार बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा चुकी हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग व वन विभाग के अधिकारियों के पूछा गया तो वे एक दूसरे पर इसकी जिम्मेवारी थोपते नजर आए।
जानकारी के अनुसार गगरेट-दौलतपुर सड़क के किनारों पर न तो फुटपाथ है और न ही विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के लिए साइड देने का स्थान है। रात्रि के समय वाहनों की लाइटों के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस सड़क पर रोजमर्रा के कामों के लिए जाने वाले वाहन चालकों कुलदीप, सुरेश, सुखविंदर, नरेश का कहना है कि सड़क की लेन, दोनों किनारों पर क्रॉसिंग के लिए व्यापक स्थान की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, सड़क के आसपास, ऊपर की तरफ कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरगोबिंद ने कहा कि विभाग की अनुमति के बिना सड़क के आसपास पेड़ों की टहनियों को काटना संभव नहीं। इस बारे में वन विभाग भरवाईं रेंज अधिकारी पूरण चंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से कभी इस बारे में संपर्क नहीं किया गया।