फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Damaged pulley in Raunkhar will be repaired with Rs 18.50 lakhs

Una News: रौंणखर में क्षतिग्रस्त पुली का 18.50 लाख से होगा निर्माण

Sun, 19 Jan 2025 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Damaged pulley in Raunkhar will be repaired with Rs 18.50 lakhs
निरीक्षण करने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। लोक निर्माण विभाग जोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरयालता के गांव रौंणखर में कुछ दिन पहले पुली क्षतिग्रस्त हुई। इससे हादसे का खतरा बना हुआ था। 18 जनवरी को इस मसले को उठाने के बाद विभाग हरकत में आया और पुली के निर्माण को लेकर कवायद शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों को पता चलते ही बिना समय बर्बाद किए मौके पर पहुंचकर पुली का निरीक्षण किया। बड़े वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जोल भानु ओहरी ने कहा कि यह मामला ध्यान में आने के बाद इस पुली का टेंडर कर 28 जनवरी तक इसे ओपन कर ठेकेदार को दे दिया जाएगा। इसकी लागत 18.50 लाख है। जब तक पुली का निर्माण नहीं होता है, ठेकेदार की ओर से वाहनों को आने-जाने के लिए डायवर्सन भी बना दिया जाएगा। जल्द पुली का निर्माण कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed