फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cruise tender for Gobind Sagar stalls for the third time; only one company comes forward.

Una News: गोबिंद सागर में क्रूज का टेंडर तीसरी बार भी फंसा, एक ही कंपनी आई आगे

Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cruise tender for Gobind Sagar stalls for the third time; only one company comes forward.
ऊना। गोबिंद सागर की लहरों पर क्रूज चलाने और पर्यटकों को पानी के बीच ठहरने का रोमांच देने की योजना टेंडर की अड़चनों से बाहर नहीं निकल पा रही है। कुटलैहड़ के अंदरोली में क्रूज सहित वॉटर स्पोर्ट्स और हॉस्पिटैलिटी गतिविधियों के संचालन के लिए तीसरी बार आमंत्रित किए गए टेंडर की टेक्निकल बिड बुधवार को खुली। इस बार केवल एक ही कंपनी ने भाग लिया। ऐसे में जिला प्रशासन का गोबिंद सागर में तैरने से पहले ही क्रूज हिचकोले खाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सोसायटी के अनुसार क्रूज संचालन को लेकर किए गए टेंडर में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा नहीं बनने के कारण अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनानी होगी।
बता दें कि कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी के माध्यम से गोबिंद सागर झील में क्रूज, वॉटर स्पोर्ट्स और हॉस्पिटैलिटी गतिविधियां शुरू करने की योजना है। इसके तहत चयनित ऑपरेटर को 15 साल के लिए संचालन का लाइसेंस दिया जाना प्रस्तावित है। परियोजना का मुख्य आकर्षण क्रूज में रात को ठहरने की सुविधा है। इससे पर्यटक दिन में झील की सैर और जल गतिविधियों का आनंद लेने के बाद रात भी पानी के बीच गुजार सकेंगे।
विज्ञापन

पहली बार आमंत्रित किए गए टेंडर में भाग लेने वाली एक भी कंपनी टेंडर की शर्ताें को पूरा नहीं कर पा रही थी। इसे देखते हुए टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया लेकिन इसके बावजूद कंपनियां इसमें रचि नहीं दिखा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टेंडर में तीन कंपनियाें ने लिया था भाग
कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत गोबिंद सागर में क्रूज चलाने की परियोजना को लेकर पहली टेंडर प्रक्रिया में तीन कंपनियों ने भाग लिया था लेकिन कोई भी निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। इसके कारण दोबारा टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन इस टेंडर में तकनीकी खामियों के कारण आवेदनकर्ता ऑनलाइन टेंडर भरने की प्रक्रिया के दौरान बीओक्यू नहीं भर पाए। तकनीकी खामियां दूर नहीं हो सकीं। इसके कारण इस टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इस बार एक ही कंपनी सामने आई।



क्रूज संचालन परियोजना की टेंडर प्रक्रिया में एक कंपनी ने भाग लिया है। नियमों के अनुसार कम से कम तीन कंपनियों का होना जरूरी है। अब ऐसे में दोबारा से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
- जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed