फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd gathered at the airport in the morning, buses not available for Delhi and Chandigarh

Una News: सुबह अड्डे पर उमड़ी भीड़, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए नहीं मिली बसें

Tue, 31 Dec 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 31 Dec 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the airport in the morning, buses not available for Delhi and Chandigarh
किसान आंदोलन के चलते बस अड्डा ऊना में बसों का आगे के लिए संचालन न होने से उमड़े लोग। संवाद
ऊना। पंजाब में किसानों आंदोलन से सोमवार को जिला ऊना में भी असर देखने का मिला। पंजाब बंद करने कारण दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बस, टैक्सी, ट्रक का अंतरराज्यीय आवागमन नहीं हो सका। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही आईएसबीटी ऊना में लोगों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन बसें न मिलने से उन्हें परेशान होना पड़ा। हालांकि यात्रियों के आग्रह पर दो बसें चंडीगढ़ के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ऊना से चंड़ीगढ़, दिल्ली, होशियारपुर, जांलधर और अमृतसर जाने वाली एचआरटीसी की 15 बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे एचआरटीसी ऊना डिपो को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों से ऊना से होकर जाने वालीं एचआरटीसी की बसें भी बंद रहीं। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ी। एचआरटीसी ऊना के 15 के करीब रूट रोजाना चंडीगढ़-दिल्ली के लिए चलते हैं। मगर सोमवार को केवल दो बसें ही चंडीगढ़ के लिए वाया लिदकोट, भाखड़ा, रामशहर, नालागढ़ होते हुए भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्य दिवस होने के चलते सुबह से ही बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हुए। यात्रियों को बस स्टैंड पर आकर पंजाब बंद के होने का पता चला। ऐसे में कुछ यात्री वापिस अपने घरों को लौट गए। ऊना से होशियारपुर, जांलधर और अमृतसर जाने वाली बसों का संचालन भी एचआरटीसी की तरफ से नहीं किया गया। रोजाना इन रूटों पर 12 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब बंद के चलते बसों का नहीं हुआ संचालन : सुरेश
सोमवार को पंजाब बंद के चलते ऊना से होकर जाने वाले एचआरटीसी के 57 रूट बंद रहे हैं। इसमें चंडीगढ़, दिल्ली, होशियारपुर, जालंधर और अमृतसर से संबंधित रूट बंद रहे। यात्रियों को मांग पर केवल दो बसें चंडीगढ़ के लिए वाया लिदकोट-भाखड़ा होते हुए भेजी गईं।
-ई. सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना।


पीजीआई जाना भी मुश्किल : रमन कुमार
ऊना निवासी रमन कुमार ने कहा कि दवाई और स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ जाना था। घर से बस स्टैंड पहुंचा तो पता लगा कि पंजाब बंद के चलते बसें चंडीगढ़ नहीं जा रही है। अब वापिस घर लौटना पड़ रहा है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्रकों की आवाजाही भी रही बंद : सुरजीत सिंह
ट्रक यूनियन ऊना के प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि सोमवार को यूनियन के चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले ट्रकों की आवाजाही बंद रही। इससे सामग्री को एक से दूसरी जगह ले जाने और पंजाब से होते हुए ऊना व अन्य क्षेत्रों में जाने वाले मालवाहक वाहन भी नहीं चल पाए।


आंदोलन जारी रहा तो कारोबार होगा प्रभावित : सोमेश
हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा का कहना है कि अगर किसानों की हड़ताल लगातार जारी रही तो आने वाले दिनों में कारोबार प्रभावित हो सकता है। दिल्ली से ही प्रदेश से हर तरह के सामान के लिए खरीद फरोख्त होती है। सरकार को देश हित के लिए किसानों को मांगों को अविलंब पूरा करने की दिशा में अपना सकारात्मक कदम उठाना चाहिए।

किसान आंदोलन के चलते बस अड्डा ऊना में बसों का आगे के लिए संचालन न होने से उमड़े लोग। संवाद

किसान आंदोलन के चलते बस अड्डा ऊना में बसों का आगे के लिए संचालन न होने से उमड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed