{"_id":"5846f2b34f1c1b6576447cb6","slug":"crishes-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए कम नहीं हुईं लोगों की मुश्किलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए कम नहीं हुईं लोगों की मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ऊना में कैश के िलए बैंक में लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार को तमाम एटीएम बंद रहने के चलते बैंकों में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। इससे लोगों को कैश निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह बैंक खुलने से पहले और बैंक बंद होने तक लोग बैंकों के बाहर कतारों में लगे रहे। कई बैंकों में कैश कम होने के चलते लोग अपने बैंक खातों से जरूरत के हिसाब से नकदी नहीं निकाल पाए। वहीं, कई बैंकों ने उपभोक्ताओं के खातों से मात्र दो हजार रुपये तक का ही भुगतान किया।
विज्ञापन
घंटों लाइनों में लगकर लोगों ने बैंकों से कैश प्राप्त किया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में स्थित एटीएमों में कैश न हाने से बंद ही रहे। इससे अभी तक नोटबंदी के बाद से बिगड़ी व्यवस्था पटरी पर लौट नहीं पाई है। लोग नकदी के लिए इधर-उधर धक्के खाने को मजबूर हैं। एटीएम बंद होने के कारण लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों में विकास, राजीव, पंकज, देवेंद्र, अमरजीत, दीपक, विनोद, दिनेश, गुरमेल तथा प्रवीण आदि का कहना है कि 500 रुपये का नोट भी अभी बैंकों में नहीं पहुंचा है, जिससे उन्हें खुले पैसों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन