फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   women lotted

महिला की गर्दन पर चाकू रखकर लूटी नकदी

Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

नंगड़ा गांव में बाईक सवार युवकों ने एक दुकान में घुसकर महिला दुकानदार से चाकू की नोक पर हजारों की लूट कर ली। लुटेरों ने दुकान में खरीदारी का बहाना कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला सहित अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक घटना स्थल से फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद नंगड़ा गांव में अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी सुनीता व मां शीला देवी दुकान पर बैठे थे। इतने में बाईक पर सवार दो युवक आए और खिलौनों की खरीदारी करने लगे। युवक खिलौने देखकर पसंद न आने का बहाना कर वहां से चले गए। उसके बाद दुकान का मालिक अश्वनी किसी कार्य के लिए दुकान से बाहर चला गया। दुकान में उसकी पत्नी सुनीता व माता शीला देवी मौजूद थे। इतने में बाईक सवार दोनों युवक खरीदारी के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


युवकों ने महिलाओं से खिलौना दिखाने की मांग की। जैसे ही सुनीता खिलौना लेने गई एक युवक ने सुनीता को धक्का दे दिया और शीला देवी की गर्दन पर चाकू तान दिया। दोनों युवकों ने महिलाओं से कैश काउंटर में पड़े पैसे मांगे और लगभग 4500 रुपये लेकर घटना स्थल से फरार हो गए। जब तक महिलाओं ने शोर मचाया तब तक युवक दूर जा चुके थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया पर भी नाकेबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed