{"_id":"5790c1f34f1c1b1a7fc4c909","slug":"women-dead-after-eating-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजावर में महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजावर में महिला ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर
Updated Thu, 21 Jul 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
घर से कुछ दूर मिली लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली विस क्षेत्र के गांव पंजावर में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। हालांकि, अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला और उसका परिवार रात को खाना खाने के बाद सो गया। देर रात करीब एक बजे महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के भी बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। हालांकि, अभी तक महिला के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन