फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two brothers attacked on one person

दो भाइयों ने व्यक्ति को किया लहूलुहान

Mon, 23 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Mon, 23 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
two brothers attacked on one person
हमला

उपमंडल के पलोह में दो लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर डाला। वारदात में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में व्यक्ति के हाथ और पांव पर गहरे घाव हुए हैं, जिसे अंब में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पलोह में रविवार रात को लगभग पचास वर्षीय व्यक्ति लियाकत अली निवासी सपौरी पर दो लोगों ने तेज धारदार हथियार से उस समय हमला कर घायल कर दिया, जब वह अपने एक मित्र के घर पर किसी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर की ओर लौट रहा था। घायल को पहले सिविल अस्पताल अंब लाया गया।
विज्ञापन


यहां से उसे जिला चिकित्सालय ऊना और बाद में ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले के दोनों आरोपी भाई फरार बताए जा रहे हैं। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के आरोपियों गुरजीत और कश्मीर सिंह की तलाश की जा रही है। घायल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed