{"_id":"58669fdb4f1c1b047feeb661","slug":"two-bike-hit-one-died-in-una-banganana-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)।
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident una
- फोटो : demo pic
उपमंडल बंगाणा के डोहगी में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान डोहगी निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हादसे के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डोहगी निवासी अजीत कुमार किसी धार्मिक समागम में भाग लेने के बाद बाइक पर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान डोहगी बस स्टॉप के पास हाईवे से लिंक रोड को टर्न लेते समय पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे अजीत कुमार और दूसरी बाइक पर सवार सरकाघाट निवासी पंकज कुमार और नीतिश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद तीनों घायलों को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया। जहां अजीत कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी बाइक के दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।