फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two arrested i biraoja case in una

बिरोजे से भरा टैंपो पकड़ा, दो गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना/ बंगाणा(ऊना)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना/ बंगाणा(ऊना)। Updated Sat, 24 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
two arrested i biraoja case in una
arrested - फोटो : demo pic

उपमंडल बंगाणा के त्यार में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान भारी मात्रा में अवैध बिरोजे के टीन से भरा हुआ एक टैंपो पकड़ा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिरोजे के टीन से भरे हुए टैंपो को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी जोल प्रभारी अजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त व नाकेबंदी के दौरान पर त्यार गांव में मौजूद थे, इसी दौरान खुरवाई की ओर से आ रहे एक टैंपो को रोक कर चैक करने पर टैंपो में 173 टीन भरे हुए विरोजा के पाए गए।
विज्ञापन


टैंपो चालक ने भरे हुए 173 टीन विरोजा का चालान पुलिस को पेश किया। जिसके अनुसार भरे हुए 173 टीन बिरोजा का वजन 29.41 क्विटल दर्शाया गया। टैंपो में बिरोजा अधिक होने का संदेह  होने पर पुलिस की टीम ने टैंपो का गांव त्यार में धर्मकांटा पर वजन करवाया गया, तो टैंपो में 43.40 क्विंटल बिरोजा यानी 13.99 क्विंटल अधिक बिरोजा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी माल में हेराफेरी करने वालों ने नया तरीका ढूंढ निकाला। सरकारी कागजातों में दर्शाए गए भार से अधिक बिरोजा लादकर ले जाया जा रहा था ताकि किसी को संदेह न हो। निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद 13.99 कुंतल अवैध ढंग से लाए गए बिरोजे को बेचकर आरोपी मोटी रकम डकारने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले धरे गए।


पुलिस अधीक्षक ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक सरवण कुमार निवासी गांव बलेड़ी जिला कांगड़ा व शंकर दास निवासी गांव मटकर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed