{"_id":"59185c674f1c1b0f3c8511f0","slug":"three-arrested-wih-wine-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 14 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापामारी के दौरान अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी शहर के तहत बस अड्डे के पास एक खोखे से छह हजार मिली अंग्रेजी शराब, 7200 मिली बीयर तथा तीन हजार मिली देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा पुलिस थाना हरोली के पुलिस कर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजावर में एक दुकान में छापामारी कर 12 हजार मिली देसी शराब बरामद की है। थाना हरोली के ही पुलिस कर्मियों ने सलोह में भी एक कान्फेक्शनरी की दुकान में छापामारी के दौरान दुकान से 12,750 मिली देसी शराब बरामद की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार निवासी सलोह, दूसरे आरोपी अजय कुमार निवासी ऊना तथा तीसरे आरोपी रोहित कुमार निवासी लोअर पंजावर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन