{"_id":"585ac3234f1c1b2e4ee39835","slug":"police-case-in-two-group-fight-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों के दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों के दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे
ब्यूरो/ अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)।
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के संतोषगढ़ नंगल मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात युवाओं में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वारदात में दानों गुटों ने एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। मारपीट में लगभग चार लोगों को चोटें आई हैं। सड़क पर युवाओं में हो रही मारपीट के मामले की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं में हो रही लड़ाई का मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नगर में नंगल रोड पर कुछ युवाओं में आपसी किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में लगभग चार लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मारपीट की वारदात के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी लखबिंद्र सिंह निवासी मलुक पुरतजिला ऊना के खिलाफ केस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दर दी है।