{"_id":"573f47b04f1c1bfe16ac6f32","slug":"loot-after-giving-intoxicate-thing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा दंपति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा दंपति
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 20 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के धार्मिक स्थल पीरनिगाह में दर्शन के लिए आए पंजाब के एक दंपति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात में शातिर महिला की सोने की बालियां, मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी ले उड़े हैं। दंपति श्रद्धालु को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवांशहर पंजाब निवासी पुरुषोत्तम (66) अपनी पत्नी धर्मजीत के साथ पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। मंदिर में माथा टेकने के बाद दंपति रात्रि ठहराव के लिए सराय में चला गया। इस दौरान अज्ञात शातिरों ने दंपति को कथित तौर पर खाद्य सामग्री में कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। शातिरों ने महिला धर्मजीत के सोने की बाली, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, पर्स, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। जब दोनों को होश आया तो पीड़ित दंपति ने स्थानीय एक दुकानदारों को अपने साथ हुई घटना के बारे में अवगत करवाया। मामले की सूचना मिलने पर पीड़ित दंपति को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला धर्मजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन