फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   laptop stolen in bus stand

दिनदहाड़े ऊना बस अड्डे में लैपटॉप चोरी

Wed, 06 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 06 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
laptop stolen in bus stand
स्थानीय बस अड्डे पर दिनदहाड़े लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। युवक चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में करता है। जो जिला के लमलैहड़ी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार लमलैहड़ी निवासी अनिल ने शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार सुबह वह कंपनी के काम से चंडीगढ़ से धर्मशाला जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे ऊना बस अड्डे पर पहुंचा, तो शौच के लिए बस से नीचे उतारा और अपना बैग बस में ही छोड़ आया। जब वापस बस में पहुंचा, तो बैग सीट से गायब था। इससे उसके होश उड़ गए। उसने बस में साथ बैठे यात्रियों, चालक, परिचालक से भी पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। युवक ने बताया कि बैग में एक लैपटॉप सहित कीमती सामान और दस्तावेज थे। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed