फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   labourer deadbody return in country

दो माह बाद वतन पहुंचा रघुवीर का शव

Tue, 05 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Tue, 05 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल अंब के कुठेड़ा खैरला के रघुवीर सिंह का शव करीब दो महीने बाद सऊदी अरब के रियाद से भारत पहुंचा। लंबे इंतजार के बाद परिजनों ने मृतक के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। रघुवीर सिंह की विदेश में करीब दो माह पहले हृदयघात से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतक रघुवीर सिंह पुत्र किशन दास का शव अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां से उसे मृतक के पैतृक गांव लाया गया। परिवार सहित अन्य संबंधियों और गांववासियों ने उसे अश्रुपूर्ण विदाई दी। रघुवीर सिंह ने 22 वर्ष तक रियाद में एक कंपनी में बतौर कारपेंटर काम किया। मौत की सूचना देते समय कंपनी ने परिजनों से कहा था कि शव 20 दिन में भारत पहुंच जाएगा। लेकिन, शव को भारत भेजे जाने में लगभग दो महीने का समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed