फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   investigation start

यौन उत्पीड़न मामले की जांच शुरु

Mon, 29 May 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना। Updated Mon, 29 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला के एक स्कूल में शिक्षिका की ओर से प्रधानाचार्य पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। सोमवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में जांच कमेटी ने स्कूल पहुंचकर आरोपी प्रधानाचार्य से जवाब तलबी की। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षिका को जांच में शामिल किए गए सवाल लिखित में दिए गए थे। जिनके जवाब उसने उच्च शिक्षा उपनिदेशक को फाइल कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच कमेटी ने पीड़ित शिक्षिका समेत स्कूल स्टाफ और छात्रों के भी बयान दर्ज किए। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह की अगुवाई में शामिल दो महिला शिक्षकों और एक सेक्शन ऑफिसर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने बताया कि सोमवार को जांच कमेटी ने स्कूल का दौरा किया है। इस दौरान पीड़ित शिक्षिका समेत स्कूल स्टाफ और कुछ बच्चों के बयान दर्ज किए गए हैं। जबकि आरोपी प्रधानाचार्य से भी लिखित में जवाब तलबी की गई है। जांच की रिपोर्ट दो दिन बाद एसपी ऊना अनुपम शर्मा को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर पुलिस विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने आरोप जड़ा था कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने उसकी एसीआर ठीक करने की एवज में कथित रूप से यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। शिक्षिका लोकलाज के कारण इस मामले को अनसुना करती रही। लेकिन, फिर भी प्रधानाचार्य की गलत हरकतें जारी रहीं। तंग आकर शिक्षिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में गठित महिला सेल के पास लिखित शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए महिला सेल ने शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब
की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed