फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   haroine recovered, case registered

एसआईयू ने पकड़ी 4.30 ग्राम हेराइन

Sat, 30 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Sat, 30 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
haroine recovered, case registered

जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी के तहत पुलिस की एसआईयू टीम ने अंबोटा के पास एक व्यक्ति से 4.30 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सतपाल निवासी राम नगर गगरेट के रूप में हुई है, जिसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम एसआईयू टीम ने अंबोटा के पास शिवबाड़ी चौक पर नाका लगाया हुआ था।

विज्ञापन


इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटी नंबर पीबी 07एजी-6440 पर सवार होकर अंबोटा की ओर से आया। पुलिस नाके को देखकर स्कूटी सवार घबरा कर अपनी स्कूटी को पीछे की ओर मोड़ने लगा तो स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति सड़क किनारे झाड़ियों की ओर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
विज्ञापन


शक पर इसकी तलाशी लेने पर इसकी कमीज की जेब से एक लिफाफे में 04.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि स्कूटी चालक आरोपी सतपाल सिंह निवासी राम नगर गगरेट तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ धारा 21 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed