{"_id":"571510794f1c1bb9708b46de","slug":"fire-in-slums","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुर में दो झुग्गियां जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रह्मपुर में दो झुग्गियां जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर ऊना मुख्य मार्ग पर ब्रह्मपुर गांव में शनि मंदिर के पास बनी प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की पलटे देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सायं 5 बजकर 20 मिनट पर मिसरी साहनी एवं उसके सगे भाई भोला साहनी की झोपड़ियों में आग लग गई। पीड़ित मिसरी साहनी ने बताया कि उनकी जिंदगी भर की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। उधर, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
उधर, मौके पर चौकी प्रभारी हरजीत सिंह और हवलदार ईलमदीन पहुंचे। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।