{"_id":"56e413154f1c1b865a8b4568","slug":"fire-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरापिट से टकराई कार, भड़की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरापिट से टकराई कार, भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
पंडोगा पुलिस चौकी के तहत भदसाली में होशियारपुर से ऊना आ रही कार में दुर्घटनाग्रस्त होने से आग भड़क गई। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार को आग लगता देख कार चालक और अन्य कार सवार सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों तथा अग्निशमन केंद्र की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। कार में पांच युवक सवार थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा कार के आगे अचानक नील गाय के झुंड के आ जाने के चलते पेश आया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ऊना के बसदेहड़ा निवासी मुनीष कुमार शनिवार सुबह होशियारपुर से शादी समारोह में शरीक होकर कार में अन्य साथियों के साथ ऊना की ओर आ रहे थे कि रास्ते में भदसाली क्रास करते समय अचानक नीलगाय का एक झुंड सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
इससे कार अनियंत्रित होकर साथ लगती पैरापिट से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद कार ने आग पकड़ ली, जिसके बाद चालक और अन्यों ने फौरन कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा फायर कर्मियों की मदद से कार में लगी आग को बुझाया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है।