फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   elegation of beating on husband

पति पर निर्मम पिटाई का आरोप

Sun, 14 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दातलपुर चाक
ब्यूरो/अमर उजाला, दातलपुर चाक Updated Sun, 14 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
elegation of beating on husband

नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता रजनी देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि शनिवार रात सेना से सेवानिवृत्त उसके पति ने छोटी सी बात पर उससे झगड़ना शुरू कर दिया और तैश में आकर उस पर हमला बोल दिया। इससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। पीड़िता के भाई विजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन रजनी से पहले भी ससुराल पक्ष वाले मारपीट करते रहते हैं, जिसका मामला सीडीपीओ गगरेट और दौलतपुर चौक पुलिस चौकी के पास विचाराधीन है।

विज्ञापन


विजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को भी उसकी बहन के पति ने रजनी के साथ निर्ममता से पिटाई की और जब मायके में उन्हें पता चला तो वे तुरंत वहां पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से फरार था। जबकि, बहन रजनी बेसुध पड़ी थी। उसे तुरंत उन्होंने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। विजय कुमार ने घरेलू हिंसा के नाम पर उसकी बहन से हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने घरेलू हिंसा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed