{"_id":"206d263a3547a912cc710a7afedffb89","slug":"dispute-on-photography-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला श्रद्धालु की फोटो खींचने पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला श्रद्धालु की फोटो खींचने पर बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मेन बाजार में लुधियाना सराय के पास उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बाजार में एक श्रद्धालु युवक ने राहगीर महिला श्रद्धालु की फोटो खींच ली। इस पर महिला श्रद्धालु का पति भड़क गया और युवकों से उलझ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
शोरशराबा बढ़ता देख स्थानीय दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। इससे माहौल और गर्मा गया। जानकारी के मुताबिक हुआ यूं कि चिंतपूर्णी मंदिर से माथा टेककर तीन श्रद्धालु युवक वापस बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे और उनके ठीक पीछे एक दंपति भी अपने बच्चे के साथ चले हुए थे। इस पर आगे चल रहे तीन युवकों में से एक युवक काफी देर से अपने मोबाइल के कैमरे को पीछे की ओर करके बार-बार महिला की फोटो लेने की कोशिश कर रहा था और अपने पति के साथ चल रही महिला युवक की इन हरकतों को काफी देर से नोटिस कर रही थी।
विज्ञापन
जब युवक मोबाइल से फोटो लेने की कोशिश करने की हरकतों से बाज नहीं आया तो पत्नी ने अपने पति से इस बात की शिकायत कर दी। इस पर उक्त महिला का पति भड़क गया और बीच बाजार में युवक को पकड़ लिया। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया और मोबाइल से फोटो खींचने का कारण पूछने लगा। इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया और दोनों में अच्छी खासी तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों को आपस में झगड़ते देख मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय दुकानदारों ने बीच में हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। उधर, चिंतपूर्णी थाना के एसएचओ हरीश गुलेरिया ने बताया कि शिकायत न आने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन