{"_id":"07d702a1cf6ce0eb501c257c21937228","slug":"crime-hindi-news-1080","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में लुधियाना के व्यवसायी की जेब साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में लुधियाना के व्यवसायी की जेब साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 24 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए लुधियाना के एक व्यवसायी की एक शातिर ने जेब काट डाली। श्रद्धालु व्यवसायी की जेब से 20 हजार रुपये एक एटीएम कार्ड लेकर चोर मौके से फरार हो गया।
हालांकि सीसीटीवी कैमरे में जेब काटते समय उक्त जेबकतरे की फोटो कैद हो गई है, लेकिन अभी तक जेबकतरे का कोई पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से एक व्यवसायी अन्नी बंसल परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आ हुए थे। जब वे मंदिर में मां के दर्शनों को लाइन में खड़े थे तो एक जेबकतरे ने इनकी जेब पर हाथ साफ कर 20 हजार रुपये की नकदी, एक एटीएम कार्ड सहित एक मास्टर कार्ड निकाल लिया और मौके से फरार हो गया। बाद में उन्हें अपनी जेब के कटे होने पता चला।
उन्होंने मंदिर कार्यालय में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक जेबकतरा श्रद्धालु की जेब से रुपये निकालता हुआ कैमरे में कैद हो गया है। कैमरों की रिकॉर्डिग देखने के बाद अन्नी बंसल जेबकतरे को ढूंढने मेन बाजार और बस स्टैंड तक गए, लेकिन उक्त जेबकतरा श्रद्धालुओं के हत्थे नहीं चढ़ा। तब जाकर व्यवसायी ने रुपयों के चोरी की शिकायत मंदिर कार्यालय में दर्ज करवा दी है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि ऐसा मामला आया है। श्रद्धालुओं ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है।