फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   chain snatching, bikers ran away

राहगीर से चेन छीन कर फरार

Sat, 14 May 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Sat, 14 May 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
chain snatching, bikers ran away
snatching

क्षेत्र के घालूवाल-लोअर बढेड़ा रोड पर अज्ञात बाइक सवार एक व्यक्ति के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार अज्ञात शातिरों ने राहगीर को रास्ता पूछने के बहाने अपना शिकार बनाया। हरोली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने जिला भर में नाकाबंदी भी की, लेकिन शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लोअर बढेड़ा निवासी ओम प्रकाश शनिवार को घालूवाल से लोअर बढेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर दो बाइक सवार युवक उनके पास आकर रुके और उनसे रास्ते के बारे में पूछताछ करने लग गए। इसी दौरान जब ओम प्रकाश उन्हें रास्ता समझाने लगे तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन को झपट कर छीन लिया और बाइक पर मौके से ऊना की ओर फरार हो गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed