{"_id":"58c044b14f1c1b6d43dc6dac","slug":"car-theft-in-jhalera","type":"story","status":"publish","title_hn":"झलेड़ा में शातिरों ने उड़ाई गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झलेड़ा में शातिरों ने उड़ाई गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना थाना के तहत शातिर झलेड़ा से व्यापारी की कार ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झलेड़ा निवासी सुरेश कौशल करियाना की दुकान चलाता है। मंगलवार रात को उसने अपनी वैगनआर कार घर के बाहर खड़ा किया, लेकिन जब वह सुबह उठा तो घर के बाहर से कार गायब थी।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। चोरी की घटना का पता लगाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाला है। अभी तक कार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौर हो कि जिला में चोरी की वारदातों में वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। हाल ही में सैनिक कैंटीन के बाहर खड़ी एक बाईक पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इससे पहले भी शहर से कारें चोरी होने के मामले सामने आए हैं। उसके बाद पुलिस ने गश्त भी बढ़ाया, लेकिन यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन