{"_id":"570112034f1c1b9617c81109","slug":"bikers-are-not-obeying-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स उड़ा रहे नियमों की धज्जियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 03 Apr 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइकर्स।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बाइकर्स यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक बाइक पर चार-चार युवक सवारी कर रहे हैं। इनको न तो जान की परवाह है और न ही पुलिस का खौफ। दो पहिया वाहन पर दो की बजाय चार सवारियां बिठाना आम हो गया है।
विज्ञापन
इन बाइकर्स पर पुलिस भी लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे बिगड़ैल चालक नियमों की अवहेलना तो करते ही हैं और साथ ही लोगों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। अधिकतर युवा ट्रिपल राइडिंग करते आम तौर पर देखे जा सकते हैं। ये युवा अक्सर तेजरफ्तार, स्टंटबाजी, साइलेंसर खोलकर बाइक चलाना, बिना हेल्मेट, ट्रिपल राइडिंग कर सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन ऊना जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता रहा है, जो चिंता का विषय है। उधर एसपी ऊना अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस रही है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन