{"_id":"585178ba4f1c1b686f64b443","slug":"bank-managers-in-under-fear-after-rbi-directions","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरबीआई के निर्देशों से बैंक प्रबंधकों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरबीआई के निर्देशों से बैंक प्रबंधकों में हड़कंप
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। बैंकों में सीसीटीवी फुटेज को लेकर आरबीआई द्वार जारी किए निर्देशों से बुधवार को बैंकों में हड़कंप की स्थिति रही। आरबीआई ने समस्त बैंकों को नोटबंदी के बाद आठ नवंबर से अब तक की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए हैं। बैंकों में लोगों को मात्र दो-दो हजार रुपये की राशि मिल रही है तो कई लोग बिना लाइन में लगे बैंकों से लाखों रुपये के नोट बदलवा कर नए नोट जमा कर रहे हैं।
मामले की बारीकी से जांच करने के लिए आरबीआई अब जांच एजेंसियों के माध्यम से बैंकों की सीसीटीवी फुटेज में बैंकों में पैसे बदलने व लेनदेन को लेकर बैंकों में हुए कथित घपलों की वीडियो खंगालेगी।
विज्ञापन
जिला के बैंकों में नए निर्देशों को लेकर दिन भर हड़कंप की स्थिति रही। बैंक प्रबंधकों ने सीसीटीवी के रखरखाव को लेकर कसरत की। हालांकि जिला के अधिकांश बैंकों में सीसीटीवी दुरुस्त बताए जा रहे हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है। काले धन की अदला बदली के कई मामले सामने आने के बाद आरबीआई ने बैंकों से सेंट्रल डाटा चैक करने के लिए भी कहा है ताकि कुछ गड़बड़ी मिली तो उसकी जांच की जा सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से जांच एजेंसियों को अवैध तरीके से नोटों को जमा करने वालों का पता लगाने में आसानी होगी। आरबीआई ने बैंकों को बैंकों की सीसीटीवी फुटेज के साथ करेेंसी चैस्ट की फुटेज भी सुरक्षित रखने के लिए कहा है।
उधर, लीड बैंक मैनेजर नरेश कुमार का कहना है कि सभी बैंकों को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला के बैंकों में तीन महीने तक की फुटेज सुरक्षित है। अगर किसी बैंक में लेनदेन संबंधी कोई शिकायत आती है तो बैंकों की सीसीटीवी फुटेज में इसकी जांच की जा सकती है।