{"_id":"58d2c0234f1c1b776a1a1a28","slug":"accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार वाहन ने कुचला राहगीर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक तलवाड़ा मुख्य सड़क पर बबेहड़ गांव में ईंट भट्ठा के नजदीक एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को एक व्यक्ति पैदल जा रहा था कि बबेहड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर दे मारी। इससे व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया के नेतृत्व में टीम पहुंची।
विज्ञापन
एएसआई राजेंद्र पठानिया ने बताया कि मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र अथवा कोई कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 , 304ए एवं 187 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चेक बैरियरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा जिससे जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन