{"_id":"26a848dd0a50971e714e57c2bff1f7d3","slug":"accident-hindi-news-506","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से राहगीर की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना/मैहतपुर। क्षेत्र के देहलां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी अप्पर देहलां के रूप हुई है।
पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह सोमवार रात को देहलां में पैदल सड़क पर अपने निजी काम से जा रहा था कि इसी दौरान ऊना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे सुरजीत को टक्कर दे मारी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े साइकिल व स्कूटी से टकरा गई।
वहीं हादसे में सुरजीत बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।