{"_id":"5b7ad16442c7924658643612","slug":"91534775652-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिन में 291 चालान, सवा लाख रुपए जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 दिन में 291 चालान, सवा लाख रुपए जुर्माना
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
police chalan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पुलिस ने अगस्त में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को खूब सबक सिखाया। 19 दिन में 291 चालान काटे और 1 लाख 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला। 12 चालान कोर्ट के लिए भेजे गए हैं। पुलिस की ट्रैफिक नियमों को लेकर इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्यादातर वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने सावन मेले के दौरान भी पंजाब से बिना हेल्मेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी किए। बिना हेलमेट के 105 चालान, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 31, डेंजरस ड्राइविंग के 17 , आइडल पार्किंग के 67, ट्रिपल राइडिंग के 13 और इसके अलावा अन्य चालान भी काटे। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने 19 दिन में 291 चालान काटकर बिगड़ैल चालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया है। चालान से सवा लाख रुपये के करीब जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन