फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एटीएम बदलकर खाते से उड़ाई नकदी

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाई नकदी

Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से उड़ाई नकदी
ऊना। हमीरपुर रोड स्थित एटीएम में एक शातिर ने महिला का कार्ड बदलकर खाते से दस हजार उड़ा लिए। पीड़िता हरोली क्षेत्र से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दवाई लेने आई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर जिला मुख्यालय में एटीएम बदल कर खाते से पैसे निकालने की दूसरी वारदात है। हालांकि अभी तक शातिरों की पहचान नहीं हो पाई है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरोली के हीरा थड़ा निवासी दर्शना जिला मुख्यालय के हमीरपुर रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने पहुंची। एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में कोई दिक्कत आ गई। जिस पर महिला के पीछे खड़े एक शख्स ने मदद करते समय एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से दस हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। थोड़ी देर बाद जब मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली, तब पीड़ित महिला को इसकी भनक लगी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। गौर रहे कि दो दिन पहले पुराना बस अड्डे के पास पीएनबी एटीएम से शातिर ने एक व्यक्ति के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शिकायत मिलने पर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed