फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऑटोमोबाईल शोरूम में घुसा गेंहु से भरा ट्रक

ऑटोमोबाईल शोरूम में घुसा गेंहु से भरा ट्रक

Wed, 20 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ऑटोमोबाईल शोरूम में घुसा गेंहु से भरा ट्रक
अंब(ऊना)। चरड़ू गांव में ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटोमोबाइल शोरूम में जा घुसा। इसके कारण शोरूम के बाहर खड़ी करीब चालीस बाइक और स्कूटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस वक्त कोई ग्राहक और स्टाफ सदस्य वहां नहीं था। घटना में लगभग तीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बुधवार दोपहर ऊना-अंब मार्ग पर ऊना से अंब के लिए पीडीएस के तहत बांटी जाने वाले गेहूं की सप्लाई लेकर ट्रक अंब की ओर जा रहा था। इस दौरान चुरड़ू रेलवे ब्रिज के पास ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक शोरूम में जा घुसा। इससे शोरूम के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटियों कुचली गईं। शोरूम के मालिक नरेंद्र कुमार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अंब के डीएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक वेद प्रकाश निवासी ऊना के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed