{"_id":"5bb395b7867a557ff47def66","slug":"81538495927-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मसाल महंता में आग से झुलसे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मसाल महंता में आग से झुलसे व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के धर्मसाल महंता गांव में आग से झुलसे व्यक्ति की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। मृतक ने मंगलवार सुबह के समय जख्मों के दर्द न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
38 वर्षीय मुलखराज सोमवार रात चूल्हे के पास बैठा था। इस दौरान मिट्टी के तेल की कैनी उठाते हुए तेल उसके कपड़ों पर गिर गया। चूल्हे से उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। चिंतपूर्णी अस्पताल से उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया था। मुलखराज ने पुलिस को गलती से तेल उस पर गिरने का बयान दिया है। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां एवं एक लड़के को छोड़ गया है। एडिशनल एसएचओ जगवीर ठाकुर ने बताया कि आग से झुलसे हुए व्यक्ति की टांडा में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन